सूरज पर यान भेजने की तैयारी में NASA

57386819

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA अगले साल सूरज पर अंतरिक्षयान भेजने की तैयारी कर रहा है। यह यान रोबॉटिक होगा। इस सोलर प्रोब मिशन के द्वारा सूर्य के वातावरण को समझने की कोशिश की जाएगी। धरती और सूरज के बीच की दूरी लगभग14,900,0000 किलोमीटर है। चूंकि सूर्य का वातावरण बेहद गर्म है, इसीलिए उसकी सतह पर यान को नहीं उतारा जा सकता है। मालूम हो कि सूर्य के वातावरण (फोटोस्फ़ियर) का तापमान 20 लाख डिग्री सेल्सियस है, जबकि उसकी सतह (कोरोना) का टेंपरेचर केवल 5,500 डिग्री सेल्सियस ही है। यह विमान सूर्य के 60 लाख किलोमीटर की परिधि में प्रवेश करने की कोशिश करेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *