राष्ट्रपति चुनावः जानिए, पिछले 43 साल में किस राष्ट्रपति को मिले सबसे अधिक वोट

158134-kovind

नई दिल्लीः राष्ट्रपति चुनाव में राजग के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने आसान जीत दर्ज की है. कोविंद ने राष्ट्रपति चुनाव में कुल 10,90,300 में से 7,02,044 मत प्राप्त किये वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार मीरा कुमार को 3,67,314 मिले. इस हिसाब से निर्वाचित उम्मीदवार को 65.65 प्रतिशत मत मिले. हालांकि जीत का अंतर वर्ष 1974 की तुलना में सबसे कम है. हम आपको बताते हैं कि पिछले 43 साल में किस राष्ट्रपति को सबसे अधिक वोट मिले.

राष्ट्रपति चुनाव में केवल वर्ष 1977 में ऐसा अवसर आया था जब नीलम संजीव रेड्डी शीर्ष संवैधानिक पद पर निर्विरोध चुने गये थे.

– ज्ञानी जैल सिंह (1982) को 72.73,

– आर वेंकटरमण (1987) को 72.28

– शंकर दयाल शर्मा (1992) को 65.87

– के आर नारायणन (1997) को 94.97

– ए पी जे अब्दुल कलाम (2002) को 89.57

– प्रतिभा पाटिल (2007) 65.82

– प्रणब मुखर्जी (2012) 69.31

नारायणन के अलावा केवल दो पूर्व राष्ट्रपतियों राजेंद्र प्रसाद और सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 90 प्रतिशत से अधिक मत मिले थे. प्रसाद को वर्ष 1957 में 98.99 और सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1962) को 98.24 फीसदी वोट मिले थे.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *