मेलबर्न ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 296 रन का लक्ष्‍य

2016_1$largeimg217_Jan_2016_085613107

मेलबर्न : तीसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में करो या मरो की स्थिति का सामना करने उतरी भरतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 296 रन का लक्ष्‍य रखा है. पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 295 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस खोकर पहले खेलते हुए अपना पहला विकेट रोहित शर्मा के रुप में खोया. रोहित टीम में मात्र 6 रन ही जोड़ सके. भारत का दूसरा विकेट शिखर धवन के रुप में गिरा. उन्हें हेस्टिंग्स ने 68 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. भारत का तीसरा विकेट रहाणे के रुप में गिरा. वे टीम में 50 रन ही जोड़ सके.

रोहित के आउट होने के बाद क्रिज पर उतरे विराट कोहली ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए शतक जमाया और हेस्टिंग्स को अपना विकेट दे बैठे. कोहली ने 117 रन बनाया जिससे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में उनके 7 हजार रन पूरे हो गए. 161 पारी में उन्होंने 7 हजार रन पूरा करके ए बी डिविलियर्स का रिकार्ड तोड़ दिया है. कोहली के बाद श्रृंखला में डेब्यू करने उतरे गुरकीरत मान भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. हेस्टिंग्स की गेंद पर शॉट खेलते हुए कप्तान धौनी मैक्सवेल को कैच दे बैठे. उन्होंने 9 गेंद खेलकर 23 रन बनाए.

इससे पहले आज सुबह ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत की ओर से आर अश्‍विन और मनीष पांडे को प्लेइंग 11 से बाहर किया गया है. उनकी जगह टीम में गुरकीरत मान और ऋषि धवन को टीम में जगह दी गयी है. आपको बता दें कि भारत के लिए आज करो या मरो की स्थिति है. भारत को हर हाल में आज का मैच जीतना होगा, पहले दो मैचों में गेंदबाजों की नाकामी के बाद श्रृंखला में अब टीम की वापसी का पूरा दारोमदार बल्लेबाज पर था.

पहले दोनों मैचों में 300 से अधिक रन बनाने के बावजूद हार का सामना करने वाली भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को यह स्वीकार करना पड़ा कि गेंदबाजों के नहीं चल पाने के कारण उनके बल्लेबाजों को अतिरिक्त जिम्मेदारी लेनी होगी. भारत के पास पांच मैचों की इस श्रृंखला में अपनी उम्मीद को कायम रखने का शायद आज आखिरी मौका होगा.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *