‘मिस्टर एक्स’ का ट्रेलर रिलीज, ‘इन-विजिबल’ होकर रोमांस करेंगे इमरान

मुंबई: इमरान हाशमी की अगली फिल्म ‘मिस्टर एक्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में इमरान अदृश्य दिख  रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में इमरान अपनी को-स्टार अमायरा दस्तूर को कई जगह किस करते दिख रहे हैं। दोनों के बीच कुछ हॉट सीन भी फिल्माए गए है मिस्टर इंडिया फिल्म में अनिल कपूर जैसे लाल रोशनी में दिखाई देते हैं, वैसे ही इस फिल्म में इमरान हाशमी नीली रोशनी में दिखाई देंगे।

फिल्म इमरान हाशमी के किरदार रघु राम राठौर के आसपास घूमती है, जो मरने के बावजूद धरती पर अदृश्य होकर जी रहा है। ट्रेलर में राठौर अदृश्य होकर नाइंसाफी करने वाले लोगों से निपटता दिखता है। इस 3डी थ्रिलर फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है । ‘मिस्टर एक्स’ 17 अप्रेल 2015 को रिलीज होगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *