बिहार : सुपौल में मारुती कार और गैस लदी ट्रक में भीषण टक्कर, 3 की मौत

सुपौल : बिहार के सुपौल में आज सुबह गैस लदी एक ट्रक और मारुति कार के बीच भीषण टक्कर हो गयी. हादसे में कार पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
हमारे प्रतिनिधि के मुताबिक एक मृतक डॉक्टर बताया जा रहा हैं. जो पूर्णिया से मधुबनी मारुति कार से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान भपटियाही थाना के एनएच- 57 पर पिपरा खुर्द के निकट कार हादसे का शिकार हो गयी. डॉक्टर के साथ ही दो अन्य लोगों के मौत की सूचना है. जानकारी के मुताबिक ये दोनों भी उसी कार में सवार थे. हादसे के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा है

