तेजी से डूब रही है अमेरिका की राजधानी

वॉशिंगटन

समुद्री जल के बढ़ते स्तर से वॉशिंगटनन डीसी पर भी खतरा मंडरा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अमेरिका की सबसे बड़ी ऐस्चुएरी चेसापिक की खाड़ी की जमीन सिकुड रही है, इससे अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डीसी 2100 तक छह इंच या अधिक डूब सकती है।

तेजी से डूब रही है अमेरिका की राजधानी
तेजी से डूब रही है अमेरिका की राजधानी

शोधकर्ताओं का कहना है कि इस स्थिति से बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। इसके लिए क्लाइमेट चेंज के कारण समुद्री जल के बढ़ते स्तर और ग्लेशियरों के पिघलने को अहम कारण माना जा रहा है। पिछले साठ सालों में देखा गया है कि चेसापिक में समुद्री जल का स्तर वैश्विक औसत के मुकाबले दोगुना तेजी से बढ़ रहा है।

भूगर्भशास्त्रियों के कई दशकों के अनुमान के हिसाब से इस क्षेत्र में भूक्षेत्र नॉर्थ की तरफ खिसक रहा है। मैरीलैंड के तटीय क्षेत्रों में किए गए एक नए शोध ने इस अनुमान को पुख्ता भी किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *