तिहाड़ जेल में कैदी की हत्या, सकते में जेल प्रशासन, कैदियों पर शक
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की अति सुरक्षित मानी जानी वाली तिहाड़ जेल में फिर एक कैदी की हत्या कर दी गई। दो दिन पहले ही कैदी की आत्महत्या के बाद एक कैदी की हत्या से तिहाड़ जेल की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, तिहाड़ जेल नंबर-8 में दीपक नाम के एक कैदी की हत्या कर दी गई है। जेल प्रशासन का कहना है कि हाई रिस्क वार्ड में बंद 4 कैदियों ने बीती रात दीपक पर हमला किया। बताया जा रहा है कि उस पर किसी नुकीली चीज से हमला किया गया था।
जेल प्रशासन ने चार कैदियों पर हत्या का शक जताया है। इनमें सतपाल, मनप्रीत, रियाज और सरोज के नाम शामिल हैं। सूचना मिलने पर जेल प्रशासन ने दीपक को तत्काल हरिनगर स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। दीपक किस मामले में सजा काट रहा थी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

