डुअल कैमरा और बेजल लेस डिस्प्ले के साथ Honor 7X लॉन्च

honor_7_main_1512544492_618x347

Huawei ने लंदन के एक इवेंट में Honor 7X लॉन्च कर दिया गया. यह ग्लोबल लॉन्च है और इस दौरान इसकी कीमतों का ऐलान किया गया है. इस स्मार्टफोन की दो खासियतें सबसे पहले आप नोटिस करेंगे. पहली ये कि इसकी डिस्प्ले बड़ी है जिसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 18:9 का है. दूसरी खासियत इसमें दिया गया दो रियर कैमरा है. इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 7 दिसंबर से शुरू होगा. यह स्मार्टफोन कुछ यूरोपियन बाजारों में पहले से ही लॉन्च किया गया था.

कंपनी पहले ही कहा था कि Honor 7X की कीमत काफी आक्रामक होगी. दावे के मुताबिक इसकी कीमत 12,999 रुपये ही रखी गई है जिसे आक्रामक कहा जा सकता है. यह कीमत 3GB रैम और 64GB वैरिएंट वाले Honor 7X की है. इसके दो वैरिएंट हैं और दोनों ही अमेजॉन इंडिया पर 7 दिसंबर के दोपहर 12 बजे से मिलेंगे. इसके लिए काफी पहले से ही रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा चुका है. Honor 7X के ब्लैक, ब्लू, और गोल्ड कलर वैरिएंट उपलब्ध होंगे.

5.93 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले वाले Honor 7X स्मार्टफोन में HiSilicon Kirin 659 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जिसकी स्पीड 2.36GHz है. इसमें 4GB रैम है और माइक्रो एसडी का सपोर्ट भी दिया गया है. हालांकि इसमें हाईब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है यानी अगर आप एक में सिम लगा सकते हैं और दूसरे स्लॉट में सिम या माइक्रो एसडी कार्ड लगा सकते हैं.

फोटोग्राफी के लिए Honor 7X में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. दो कैमरे हैं पहला लेंस 16 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. इसके साथ ही इसमें फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश भी जिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन का मुकाबल Mi A1 से होने की उम्मीद है.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *