कोलंबियाई राष्ट्रपति को शांति प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार

3

ओस्लो : कोलंबिया में पांच दशक से चले आ रहे गृहयुद्ध को खत्म करने के कोलंबियाई राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस के प्रयासों को मान्यता देते हुए आज उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई. इस पुरस्कार की घोषणा से कुछ ही दिन पहले कोलंबिया में एक जनमत संग्रह हुआ था. इसमें मतदाताओं ने सांतोस द्वारा पिछले माह एफएआरसी के प्रमुख रोड्रिगो लंदनो उर्फ तिमोलियन ‘तिमोचेंको’ जिमेनेज के साथ की गई ऐतिहासिक संधि को नकार दिया था. उन्होंने यह संधि चार साल तक चली वार्ताओं के बाद की थी.

समिति की अध्यक्ष कासी कुलमेन फाइव ने कहा, ‘‘नॉर्वे की नोबेल समिति ने वर्ष 2016 का नोबेल शांति पुरस्कार कोलंबियाई राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सांतोस को देने का फैसला किया है. सांतोस को यह पुरस्कार उनके देश में 50 साल से भी अधिक समय से चले आ रहे गृहयुद्ध को खत्म करने के उनके प्रयासों के लिए दिया जा रहा है.’

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *