आज से शुरू होगी नई स्वेज नहर

काहिरा। दुनिया की विशाल नहरों में से एक स्वेज नहर के नए हिस्से का उद्घाटन मिस्र में आज किया जा रहा है। अभी तक स्वेज नहर की लंबाई 102 मील और गहराई 26 फुट थी। विस्तार के बाद अब यह करीब 120 मील लंबी और 78 फुट गहरी हो गई है।
06_08_2015-canal
यह नया हिस्सा स्वेज नहर के समानांतर बनाया गया है। इसकी लंबाई 22 मील है। इसके अलावा मौजूदा स्वेज नहर के 37 किमी हिस्से को गहरा और चौड़ा भी किया गया है। यह नहर लाल सागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है। निर्माण के बाद से स्वेज नहर पार करने के लिए जल पोतों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब दुनिया का सबसे बड़ा जलपोत भी नहर से होकर गुजर सकेगा। स्वेज नहर मिस्र की कमाई का एक बड़ा जरिया भी है। मिस्र को सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा इसी नहर की कमाई से हासिल होती है। दुनिया का 10 फीसदी कारोबार स्वेज नहर के जरिए ही होता है। पुराने स्वेज नहर को बनाने में दस साल लगे थे और इसे 1869 में खोला गया था।

समारोह में शामिल होंगे नितिन गडकरी
भारत की ओर से परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उन्हाेंने बुधवार को मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी से मुलाकात की। गडकरी ने सीसी को इस साल भारत में होने वाले भारत-अफ्रीका सम्मेलन में शिरकत करने का न्यौता दिया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *