अमेरिका के लिए आर्थिक जासूसी का मुख्य खतरा है चीन

वॉशिंगटन
msid-48226979,width-300,resizemode-4,spy
अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) का कहना है कि देश में अमेरिकी फर्मों को निशाना बनाकर की जाने वाली आर्थिक जासूसी के मामलों में 53 प्रतिशत बढोतरी हुई है और इनमें से ज्यादातर मामलों में अपराधी चीन से हैं जिनके सरकार के साथ संबंध हैं।

FBI की काउंटरइंटेलिजेंस इकाई के प्रमुख रोंडाल कोलमेन का कहना है कि बीते एक साल में आर्थिक जासूसी के मामलों या व्यापारिक गोपनीय सूचनाओं की चोरी 53 प्रतिशत बढी है जिससे अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है।

कोलमेन ने हाल ही में कहा कि चीन सरकार द्वारा मंजूरी प्राप्त कॉर्पोरेट चोरी ही इस समस्या की जड़ है। उन्होंने इस बारे में हाल ही में निशाना बनी बड़ी कंपनियों डूपोंट, लॉकहीड मार्टिन और वेल्सपार का जिक्र किया जो कि अब अपन बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा के लिए FBI के साथ काम कर रही हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *